निराहारी बाबा: आध्यात्मिक साधना और विश्व-कीर्तिमान की अद्वितीय यात्रा

आध्यात्मिक गुरु निराहारी बाबा (संत राजेंद्र रेग्मी) ने अपनी अनोखी साधना से दुनिया भर में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नेपाल के काठमांडू निवासी महाकाल व काल भैरव के परम भक्त निराहारी बाबा ने मानवता और विश्व शांति की स्थापना के लिए अपनी आत्मिक शक्ति का प्रदर्शन किया है।
20 दिनों तक निराहार रहकर बाबा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज ऑस्ट्रिया निवासी एंड्रियास मिहावेज के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। यह साधना बाबा के अद्वितीय तप, सिद्धि और आध्यात्मिक ज्ञान का परिणाम है, जिससे वे न केवल आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं, बल्कि दूसरों को भी अपने जीवन में ध्यान और साधना का महत्व समझाते हैं।
हमारी प्रेरणा
निराहारी बाबा की ये कठोर साधना केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि यह मानवता और विश्व शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण और अप्रतिम प्रयास है। उनकी तपस्या और साधना से यह सिद्ध होता है कि मानव शरीर और आत्मा की शक्ति अनंत है, बशर्ते उसे सही दिशा में साधा जाए।
हमारा उद्देश्य:
मानवता की सेवा: बाबा की साधना का मुख्य लक्ष्य मानवता की सेवा और विश्व में शांति का प्रसार करना है।
जरूरतमंदों की मदद करना : देश और दुनिया में किसी भी प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की मदद करना। स्वास्थ्य, शिक्षा, अनाथालय, वृद्धा आश्रम, दिव्यांगों को कित्रिम अंग दिलाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
आध्यात्मिक मार्गदर्शन: हम लोगों को ध्यान और साधना के माध्यम से आंतरिक शांति प्राप्त करने का मार्ग दिखाते हैं।
वैज्ञानिक शोध और अनुसंधान: निराहारी बाबा के अद्वितीय साधना और उनके शरीर पर अनुसंधान सुनिश्चित होने से विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में नई खोज और संभावनाएं खुल सकती है। जिससे आनेवाले समय में आर्मी और इसरो (ISRO) जैसी संस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
निराहारी बाबा की विशेषताएं

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा द्वारा "शहीद-ए-आजम भगत सिंह सेवा सम्मान"

पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा से सम्मानित

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से सम्मानित

बिहार हिंदी साहित्य सम्मलेन द्वारा "हृदय नारायण कल्याणी स्मृति सम्मान"

पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा से सम्मानित

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से सम्मानित
हमारे साथ जुड़ें – आध्यात्मिकता की इस अनोखी यात्रा का हिस्सा बनें!

साधना, सेवा और शांति की ओर एक कदम
आध्यात्मिकता से मानवता की सेवा
हमारे उद्देश्य (Our Objectives)
मानवता की सेवा में समर्पित हमारी प्रेरणाएँ

हमारा पहला उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। निराहारी बाबा की साधना के माध्यम से हम सभी के कल्याण के लिए कार्य करते हैं।

हम लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना चाहते हैं ताकि वे ध्यान और साधना के महत्व को समझ सकें और अपने जीवन में इसे शामिल कर सकें।

हमारा प्रयास है विश्व में शांति की स्थापना करना। निराहारी बाबा की साधना से प्रेरित होकर हम शांति के संदेश को फैलाने का कार्य करते हैं।

हम निराहारी बाबा के शरीर पर अनुसंधान करके विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में नई खोजों और संभावनाओं का योगदान करना चाहते हैं।

हम युवा पीढ़ी को प्रेरित करना चाहते हैं कि वे आध्यात्मिकता, सेवा और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक हों और अपने जीवन में इन्हें अपनाएं।

हम योग और साधना के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं, जिससे लोग तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जी सकें।
प्रशंसा पत्र
हमारी साधना से बदलते जीवन के अनुभव

आपकी यात्रा की शुरुआत यहाँ से करें!
आध्यात्मिकता और मानवता की सेवा में कदम बढ़ाने का समय आ गया है। निराहारी बाबा के साथ जुड़ें और अपनी आत्मिक शक्ति को पहचानें। [अभी नामांकन करें] और हमारे कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, और साधना में भाग लेकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। आपका एक कदम, मानवता की ओर एक बड़ा बदलाव!